ट्रक की साइड लगने से खाई मे गिरी कार, युवक की मौत, चार घायल

फरीदपुर, भुता, बरेली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे युवकों की कार नैनीताल जिले के थाना भवाली क्षेत्र मे सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक ट्रक की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेरकर पकड़ लिया इस दौरान अफरा-तफरी के बीच ट्रक चालक भागने मे सफल रहा। भवाली पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे मे ले लिया है। भुता के मनकापुर और शेखापुर गांव के चार युवक कार से बुधवार की शाम उत्तराखंड के कैंची धाम के लिए निकले थे। रास्ते मे संदीप शर्मा को भी बैठा लिया था। रात 12 बजे कैंची धाम के करीब थाना भवाली क्षेत्र मे पहुंचे ही थे तभी ट्रक की साइड लगने से चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई मे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे मे भुता के मनकापुर निवासी संदीप शर्मा (19) पुत्र रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक अनुज तिवारी (30) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी शेखापुर, संचित तिवारी (25) पुत्र हृदयनारायण तिवारी निवासी शेखापुर, रवि (22) पुत्र दिनेश मौर्य तथा सनी (22) पुत्र स्वर्गीय तेजराम दोनों निवासी मनकापुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना भवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से परिवारजनों ने बरेली के रोहिलखंड अस्पताल मे लाकर भर्ती कराया। मृतक संदीप शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर जैसे ही मनकापुर गांव पहुंची। परिवार में कोहराम मच गया। युवक की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पांचों युवक आपस में दोस्त हैं। कार अनुज की थी। जिसे वह खुद ही चला रहा था। संदीप शर्मा चालक की बगल वाली सीट पर बैठे थे। घटना में अनुज समेत चारों दोस्त गंभीर घायल हुए हैं। वही संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संदीप को छोड़कर बाकी चार एक निजी कंपनी मे कार्य करते थे। संदीप के पिता रुद्रपुर मे परिवार सहित रहते है। चारों ने संदीप को फोन करके बुलाया था। रुद्रपुर से संदीप भी उनके साथ कार मे बैठ गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *