चर्चित डीआईजी अजय कुमार साहनी का बरेली से तबादला, मुनिराज होंगे बरेली के नए डीआईजी

बरेली। योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। प्रदेश के चर्चित और तेज तर्रार अधिकारी अजय कुमार साहनी का बरेली से तबादला कर दिया गया है। बरेली में डीआईजी पद पर रहे अजय साहनी अब इसी पद पर मुरादाबाद भेजे गए है। मुरादाबाद मे डीआईजी मुनिराज जी को अजय साहनी की जगह बरेली भेजा गया है। यानी एक ही जोन में दोनों अधिकारियों की अदला बदली कर दी गई है। इस तबादले के पीछे चुनाव आयोग के निर्देश को कारण माना जा रहा है। आयोग ने एक ही जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों का तबादला करने का आदेश जारी किया था। अजय साहनी इससे पहले मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस रह चुके हैं। 2011 में अजय साहनी की तैनाती के दौरान मुरादाबाद में हिंस भड़की थी। तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार सिंह पर डिंगरपुर में हिंसक भीड़ ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान अजय साहनी कुंदरकी में एएसपी और थाने के प्रभारी के रूप में तैनात थे। उन्होंने ही हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। वहीं, मुनिराज बरेली परिक्षेत्र के नए डीआईजी होंगे। उनके सामने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस प्रशासन को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी। शासन के इस फेरबदल के बाद दोनों परिक्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व की जिम्मेदारी बदल गई है। वहीं, मुनिराज-जी उत्तर प्रदेश कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह गवर्नर के एडीसी रहे। इसके बाद एएसपी के पद पर वाराणसी, गाजियाबाद, शाहजहांपुर में तैनात रहे। एसपी सिटी के पद पर गाजियाबाद और एसपी के पद पर चंदौली में तैनात रहे। बरेली में एसएसपी के पद पर भी तैनात रहे हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *