टाइपिंग टेस्ट मे फेल क्लर्क बना चतुर्थ श्रेणी कर्मी रेहान

बरेली। टाइपिंग टेस्ट मे तीन बार फेल होने पर कनिष्ठ लिपिक रेहान खान का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में डिमोशन कर दिया गया है। रेहान की तहसील मीरगंज में मृतक आश्रित के रूप में कनिष्ठ लिपिक के पद पर पांच जुलाई 2021 को नियुक्ति हुई थी। पहली बार वो 25 सितंबर 2023 को हुए टाइपिंग टेस्ट में फेल हुए। 21 जून 2024 को हुए टेस्ट में भी पास नही हुए। तीसरी बार आठ सितंबर 2026 को हुए टाइपिंग टेस्ट हुआ उसमें भी पास न होने पर डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर उनको चतुर्थ श्रेणी के पद पर भेज दिया गया। अन्य मृतक आश्रित कर्मचारियों के हिन्दी टाइपिंग परीक्षा में फेल हो जाने के फलस्वरूप राहुल कुमार और लक्ष्मी सक्सेना को तीसरा व अन्तिम अवसर जबकि कंचित चौधरी और नेहा जोशी को द्वितीय अवसर प्रदान किया गया। सभी को दो माह का समय दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *