जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट के तहत टाटा वन एमजी लैबस ने लगाया निशुल्क फुल बॉडी चेकअप कैम्प

*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उ0 प्र0 के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जौहरी ने माल्यार्पण द्वारा किया स्वागत

*देहरादून टाटा वन एमजी लैबस टीम ने की निशुल्क जांचें

बरेली।भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट के तहत टाटा वन एमजी लैबस समय समय पर अलग अलग राज्यों में विभिन्न जातियों के साथ जेनेटिक बॉडी टेस्ट कैंप का आयोजन कराती है। इसी के तहत टाटा वन एमजी लैब एवं जीनोम इंडिया द्वारा बरेली में कन्या पाठशाला स्कूल प्रांगण में निशुल्क फुल बॉडी चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। टाटा वन एमजी देहरादून से आयी टीम में प्रो0 जी एन झा (प्रोजेक्ट हैड), डॉ शफीक़ (सीबीआर ), निशांत जौहरी (जोनल हेड) , संजीव गम्भीर, हेमंत बनकोटी आदि का अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार जौहरी ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। टाटा वन एमजी द्वारा आयोजित इस निशुल्क बॉडी चेकअप कैम्प में भारी संख्या में कायस्थ कम्युनिटी के लोगों ने चेकअप कराया, जिसमेँ सभी प्रकार की खून की जांचें, लिवर, किडनी, शुगर, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, सीआरपी आदि जांचें शामिल रही। टाटा वन एमजी के जोनल हेड निशांत जौहरी ने निशुल्क कैम्प में विभिन्न जांचों के लिए आये हुए सभी व्यक्तियों एवं अखिल कायस्थ महासभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जौहरी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी बबिता रेक्रिवाल, अनिल कुमार जौहरी, पंकज सिन्हा, रोहित रेक्रिवाल, अभिषेक आनन्द, लायंस विद्या मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्य वैशाली जौहरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *