रोचक हुआ वार्ड 46 का चुनाव:मतदाताओं की फिरकी पर नाच रहे दावेदार

बरेली- निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है चुनाव प्रचार के लिए मात्र दो दिन का समय शेष बचा है ऐसे में सभी दावेदार अपनी ओर से मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते और सभी दावेदार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे है।
अगर नगर निगम बरेली के वार्ड 46 गाधीपुरम की बात करे तो इस वार्ड में चार दावेदार अपनी किस्मत अजमा रहें है लेकिन वार्ड 46 पिछड़ा वर्ग आरक्षित होने से यहां का मुकाबला इसलिए भी रोचक हो गया कि चारों दावेदार कुर्मी बिरादरी से ही आते है।
जहां भाजपा से इस वार्ड 66 वर्षीय समाजसेवी रामपाल गंगवार जी है तो समाजवादी पार्टी से सुरेश गंगवार फौजी है वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वतमान पार्षद पूनम गंगवार तो वहीं युवा अंकित कटियार भी इसबार चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमा रहें है।
अगर आंकड़ो की बात करे तो गांधीपुरम वार्ड 46 में टोटल मतदाताओं की संख्या 12128 है जिसमें भाग संख्या 364 में 1482 मतदाता , भाग संख्या 365 में 1506 मतदाता, भाग संख्या 366 में 1510 मतदाता, भाग संख्या 367 में 1515 मतदाता, भाग संख्या 368 में 1556 मतदाता, भाग संख्या 369 में 15247 मतदाता, भाग संख्या 377 में 1498 मतदाता ,भाग संख्या 371 में 1514 मतदाता है जिसमें लगभग ब्राह्मण 1176 , कायस्थ 875, मुस्लिम समाज से लगभग 1722 मतदाता है।
जहां निवर्तमान पार्षद पूनम गंगवार वार्ड में हुए अपने विकास कार्यो पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है तो वहीं मुस्लिम वोटो के सहारे सपा प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।वही समाजसेवी रामपाल गंगवार अपने तजुर्बे और परिपक्वता को लेकर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है तो वहीं युवा अंकित कटियार अपने जोशीले अंदाज से मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड रहे।
ऐसे मे मतदाता भी किसी प्रत्याशी को निराश नहीं कर रहे सभी को आश्वस्त कर रहे है।सभी प्रत्याशी अपनी चुनावी सभाओ और रैलियों भी भारी भीड जुटाकर अपने पक्ष मे मतदाताओं को रिझाने का भरकस प्रयास कर रहें है । आखिर फैसला मतदाता ही करेगें किसकी झोली भरेंगे और किसको निराश करेगे यह तय होगा 13 मई को कि पार्षद का ताज किसके सर सजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *