बरेली। जिले मे बुधवार की शाम होने से पहले ही जोरदार आंधी आई। आंधी के चलते शहर में कई जगह फ्लेक्स हवा में उड़ गए। कुछ जगह पेड़ों की डालियां भी गिर गई। आंधी आते ही लाइट भी गायब हो गई थी। हालांकि कुछ देर बाद लाइट फिर से सुचारू हो गई। तेज आंधी से आम की फसल को बड़ा नुकसान हुआ। दिन में भी हल्के हल्के बादल छाए रहे। इससे मौसम में आंशिक नरमी महसूस की गई। रात करीब साढ़े आठ बजे से अचानक शहर का मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। आसमान में कड़कड़ाते बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को भी आंधी आने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जिले में कई दिनों से तेज धूप और गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बुधवार की शाम ठंडक लेकर आई। सुबह से बदले मौसम ने शाम मे अचानक से करवट ली। तेज आंधी के बाद झूम के बादल बरसें तो मौसम ठंडा हो गया। शाम होते-होते मौसम में काफी बदलाव हो गया। पहले तेज आंधी आई। उसके बाद तेज आंधी ने मौसम को सुहाना कर दिया। गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। मंगलवार शाम तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था। बारिश और आंधी के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री नीचे आ गया। वही न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई।।
बरेली से कपिल यादव