गौ आश्रय स्थल मे चारा, पानी व भूसा की हो समुचित व्यवस्था – सीडीओ

बरेली। मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी गौ आश्रय स्थलों का लगातार सत्यापन करे। गौ आश्रय स्थल में जो कमियां हो उनको पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। आवारा पशुओं को टीम बनाकर संरक्षित किया जाए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थल में चारा, पानी, भूसा आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थल में रहने वाले गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकारण तथा ईयर टैगिंग करें। उन्होंने कहा कि वृहद गौ संरक्षण केन्द्र नवाबगंज का संचालन शीघ्र कराया जाए। उन्होंने कहा कि मीरगंज में कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य अधूरा है उसे जल्द पूर्ण कराते हुए गौशाला को संचालित किया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि गौवंश को शीतलहर से बचाने हेतु जूट के बोरे उपलब्ध कराये जाये, जिससे कि गौवंश को शीतलहर से बचाया जा सके। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।