बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर क्षेत्र मे एक महिला ने घरेलू कलह मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सूचना मिलने के बाद हड़कम्प मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सुभाषनगर के रहने वाली शिवानी पत्नी अरविंद राठौर ने किसी बात से नाराज होकर फांसी लगा ली। महिला की शादी अरविंद से 29 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद भी महिला करीब 6 महीने अपने मायके मे रही थी। बाद मे वह अपने ससुराल आ गई थी। तीन महीने से वह अपने ससुराल मे ही रह रही थी। महिला ने शुक्रवार दोपहर को किसी समय फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब घटना हुई तब घर के अधिकतर लोग घर से बाहर थे। घटना की जानकारी जैसी ही परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। परिजनों ने बताया कि शिवानी पत्नी अरविंद ने किसी बात की नाराजगी के चलते फांसी लगा ली। वह अपने मायके से तीन माह पहले ससुराल आई थी।।
बरेली से कपिल यादव