क्षेत्रीय अध्यक्ष दुविर्जय शाक्य बोले – यूपी मे 80 सीट जीतेंगे, सांसद संतोष गंगवार ने कहा- हमारे लिए हर कार्यकर्ता बराबर

बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर 235 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर विधानसभा से 165 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कैंट विधानसभा मे 70 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी में सभी का सम्मान बराबर है। सबका साथ सबका विकास पर पार्टी कार्य करती है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर परिवार को बढ़ाने का कार्य किया है। दुर्विजय शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे लोकसभा की 80 सीटें हम जीत रहे हैं। भाजपा से बरेली सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है। सभी को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा आप लोगों के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। हमारे लिए हर कार्यकर्ता बराबर है। वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया और कहां भाजपा में बिना भेदभाव के सभी का कार्य होता है। महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आप सभी का स्वागत है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नए लोगों को सदस्यता दिलवाई और और उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी लोगों का स्वागत किया। सदस्यता अभियान के संयोजक उमेश कठेरिया ने भी सभी का स्वागत किया। स्वच्छता अभियान मे प्रमुख रूप से बंटी ठाकुर, गुलशन आनंद, अनिल कुमार, डॉक्टर सीपीएस चौहान, उमेश कठेरिया, प्रत्तेश पांडे, प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी, सूर्यकांत मौर्य, योगेंद्र शर्मा, अनीस अंसारी, संजीव शर्मा, अमन गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *