बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन गौशाला में गौमाता की पूजा-अर्चना की। गौवंश के लिए चारे, पानी और देखभाल की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान केयरटेकर्स को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि रामाज के हर व्यक्ति की है। गौवंश के लिए भोजन, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
