कूड़ा वाहन और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। इण्डेन गैस गोदाम के पास मंगलवार को नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे मे ई-रिक्शा पलट गया। जिससे उसमें बैठी तीन सवारियां और चालक घायल हो गए। सभी घायलों का पास के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा कस्बे की ओर आ रहा था जबकि नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी हाईवे की तरफ जा रही थी। इण्डेन गैस गोदाम के पास दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और टक्कर हो गई। हादसे मे पीलीभीत की कृष्णावती, सतुईया निवासी अनुराग, रिहान और ई-रिक्शा चालक भूपराम घायल हो गए। ई-रिक्शा भूपराम चला रहे थे जबकि नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का चालक मंजुल बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *