एफएलएन प्रशिक्षण मे पहुंचे एसआरजी, गतिविधियों का लिया जायजा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी मे आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण मे एसआरजी अनिल चौबे एवं के एलएलएफ आरिफ ने अकादमिक भ्रमण कर प्रशिक्षण की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान एसआरजी अनिल चौबे ने शिक्षकों को प्रशिक्षण मे सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग, कैच-अप शिक्षण रणनीतियों तथा प्रशिक्षण से प्राप्त सीख को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की सीखने की जरूरतों के अनुसार शिक्षण गतिविधियां संचालित करने का आह्वान किया। वही आरिफ ने एलएलएफ के विजन एवं मिशन की जानकारी देते हुए जिले मे एलएलएफ टीम की ओर से किए जा रहे अकादमिक सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण मे सक्रिय भागीदारी के साथ ही सीख को विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सार्थक रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *