एक किलो अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बरेली। झारखंड से सस्ते दाम पर अफीम खरीद कर ट्रक ड्राइवरों को बेचने वाली एक महिला को पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद के अलीगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ईद पर गैनी गांव में चेकिंग के दौरान गांव के ही इंटर कॉलेज के निकट उप निरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा ने एक महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम विलासो देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव नौगवां ब्रह्मनान बताया। तलाशी मे महिला के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बिहारीपुर के अयूब के साथ मिलकर झारखंड से कम कीमत पर अफीम खरीद कर लाती है और क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवरों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाती है। पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *