शाही मे महिला को बदमाशों ने दबोचा, शोर मचाने पर बेहोशी की हालत मे छोड़कर भागे

बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र मे ईट भट्ठे पर काम करने वाली महिला को शौच को जाते समय बदमाशों ने पकड़ लिया। महिला को खीचकर जंगल में ले जाने की कोशिश की। चीखने पर मजदूर दौड़ कर मौके पर पहुंचे। मजदूरों को देखकर बदमाश महिला को बेहोशी की हालत मे छोड़कर भाग गए। थाना शाही क्षेत्र के गांव वसावनपुर मे बुधवार रात मे दो बजे महिला भट्ठा पर परिजनों के साथ ईटें पाथ रही थी। महिला शौच को अपनी झोपड़ी की तरफ जा रही थी। शौच को जाते समय झोपड़ी से कुछ दूरी पर महिला को दो बदमाश मिले। बदमाश महिला को पकड़कर मुंह दबाकर घसीटते हुए जंगल की तरफ ले जाने लगे। विरोध करने पर महिला से मारपीट कर गला घोंटने का प्रयास किया। महिला की चीख निकल गई। चीख सुनकर भट्ठे पर ईंट पाथ मजदूर दौड़ कर मौके पर पहुंचे। मजदूरों को देखकर बदमाश महिला को छोड़कर भाग गए। मजदूरों ने जंगल में काफी देर तक बदमाशों को तलाशा। लेकिन उनका पता नही लगा। पति ने बताया महिला गर्भवती है। बदमाशों ने उसके पेट पर लात-घूंसे मारे।5 जान से मारने की नियत से गला दबाया। उनकी चीख न निकलती तो बदमाश हत्याकर देते। पति ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। शाही क्षेत्र मे हर तरफ एक ही चर्चा है फिर वही बदमाश आ गए जिन्होंने गत वर्ष महिलाओं को निशाना बनाया था। गत वर्ष शाही शीशगढ़ क्षेत्र मे नौ महिलाओं की हत्याएं हुई थी। कुछ महिलाओं की हत्याएं आज भी रहस्य बनी हुई है। उनका खुलासा नही हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।