उपजा प्रेस क्लब ने केक काटकर मनाया कोषाध्यक्ष का जन्मदिन

बरेली – उपजा प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष पुत्तन सक्सेना जी के 68वें जन्म दिवस पर उपजा प्रेस क्लब के साथियों ने पुत्तन सक्सेना जी का जन्मदिन उनके साथ केक काटकर मनाया । उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पुत्तन सक्सेना को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ‘बन्टी एवं सचिव आशीष कुमार जौहरी ने भी कोषाध्यक्ष पुत्तन सक्सेना को बधाई देकर उनकी लम्बी आयु की कमना की एवं उनके द्वारा प्रेस क्लब में किए जा रहे कार्यों की तारीफ की । इस अवसर पर प्रेस क्लब के साथियों में संगठनमंत्री अजय मिश्रा, सचिव विजय सिंह, अनुराग निर्मल, अशोक शर्मा ‘ लोटा ‘, शंकर लाल, ललित कुमार, गोपाल सिंह, स्वतंत्र देव जी एवं किशोर आदि ने मिलकर पुत्तन सक्सेना को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं उनकी लम्बी आयु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *