उत्तराखंड सतपुली मे सूमो खाई में गिरी, चालक घायल

उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद पाैडी गढ़वाल के नयार घाटी सतपुली में कल एक टाटा सूमो सतपुली पावर हाउस के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना सतपुली पुलिस ने चालक को खाई से निकालकर उपचार हेतु सतपुली लाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक टाटा सूमो संख्या यूए07-5970 सतपुली से चैबट्टाखाल जा रही थी। सूमो सतपुली से कुछ ही दूर आगे कोटद्वार-पौडी मार्ग पर पावर हाउस के समीप अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर खाई में जा गिरी, जिससे सूमो चालक घायल हो गया।पता चला है कि चालक शराब के नशे में था ग्राम भगराखोली तहसील थलीसैण निवासी चालक मनीराम जोशी पुत्र जीतराम जोशी को पुलिस की मद्द से 108 वाहन से सतपुली लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

-इन्द्रजीत सिंह असवाल ,पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *