ईद के मौके पर गरीबों के बीच बांटे कपड़े

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के रजा चौक मे शुक्रवार को ईद के मौके पर गरीबों के बीच निशुल्क कपड़े बांटे गए। फ्री कपड़ा बैंक के माध्यम से कस्बे मे अब तक 400 से ज्यादा लोगों को निशुल्क कपड़े, कंबल व चादर सहित अन्य कपड़े बांटे जा चुके है। इससे पहले ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कस्बा व एतराफ सभी जरूरतमंदों को कपड़े बांटे मुख्तसर वक्त मे मौलाना राशिद रजा मरकजी, हाजी जहीर अंसारी व हाफिज जाकिर साहब ने ट्रस्ट का तआरुफ और उसकी एक साला कारगिर्दगियों को बताया। सभी ने बेहद खुशी का इजहार करते हुए ट्रस्ट के कामों की सराहना की। मजीद ट्रस्ट के जरिए होने वाले सभी सामाजिक कार्यों को बेहतर तरीके करने का आश्वासन भी दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *