बरेली- इन्डियन फ्रंट पार्टी ने उत्तर प्रदेश मे चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है।पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों मे लगभग 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है।
आज एक प्रेस वार्ता के दौरान इंडियन फ्रंट पार्टी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन नदीम इकबाल ने बताया कि पार्टी ने प्रेम सिंह चौधरी जी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी लगभग दो सौ सीटो पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है और पार्टी पूरे दमखम से यह चुनाव लडेगी।अगली बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री इंडियन पार्टी का होगा।हमारी पार्टी उस हर पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है जो जनता के हितो व महंगाई पर रोक लगाने को तैयार होगी हम उस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे जो अंबेडकर, गांधी और अब्दुल कलाम के आदर्शो पर चलकर हिन्दू मुस्लिम एकता की बात करेगी।उन्होने कहा उत्तर प्रदेश की राजनीति से ही दिल्ली का रास्ता जाता है। इस दौरान मीडिया कर्मियों का सम्मान भी किया गया।