बरेली। इस बार मुकद्दस रमजान माह की शुरुआत तीन या चार अप्रैल से होगी। मुल्क भर मे दो अप्रैल को रमजान का चांद दिखाई देने की उम्मीद है। रमजान मजहब-ए-इस्लाम का 9वां महीना है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने दरगाह से हर साल जारी होने वाला सालाना (वार्षिक) मरकजी रेहान-ए-मिल्लत कलेंडर व रमजान की जंत्री (समयसारिणी) जारी कर दी। कैलेंडर मे रमजान में इफ्तार व सहरी का वक्त के अलावा मुसलमानों के साल भर में होने वाले त्योहार व देश भर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख बताई गयी है। मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि एहतियात बतौर सहरी के आखिरी वक्त से तीन-चार मिनट पहले सहरी कर ले और इफ्तार के वक्त में दो-तीन मिनट का और इंतेजार कर लें तो बेहतर है। बताया कि सहरी और इफ्तार का वक्त सिर्फ बरेली के लिए है। अन्य जिलों, प्रदेश व देश के लोग अपने वक्त के अनुसार सहरी व इफ्तार करे। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस साल सबसे छोटा पहला रोजा 14 घंटे का और सबसे बड़ा आखिरी रोजा 14 घंटे 51 मिनट का होगा। पहली सहरी और आखिरी सहरी में 34 मिनट का वही पहले इफ्तार और आखिरी इफ्तार में 17 मिनट का अंतर रहेगा। दूसरी तरफ दरगाह से जारी केलेंडर को दुनिया भर के अकीदतमंदों को डाक व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भेजा जा रहा है। पहला रमजान 03 अप्रैल – सुबह 4:36 बजे – शाम 6:36 बजे, दूसरा 04 अप्रैल – सुबह 4:35 बजे – शाम 6:37 बजे, तीसरा 05 अप्रैल – सुबह 4:33 बजे – शाम 6:37 बजे, चौथा 06 अप्रैल – सुबह 4:32 बजे – शाम 6:38 बजे, पांचवा 07 अप्रैल – सुबह 4:31 बजे – शाम 6:39 बजे, छठा 08 अप्रैल – सुबह 4: 30 बजे – शाम 6:39 बजे, सांतवा 09 अप्रैल – सुबह 4:28 बजे – शाम 6:40 बजे, आठवां 10 अप्रैल – सुबह 4:26 बजे – शाम 6:40 बजे, नौवां 11 अप्रैल – सुबह 4:25 बजे – शाम 6:41 बजे, दसवां 12 अप्रैल – सुबह 4:23 बजे – शाम 6:42 बजे, ग्यारहवां 13 अप्रैल – सुबह 4:22 बजे – शाम 6:43 बजे, बारहवां 14 अप्रैल – सुबह 4:21 बजे – शाम 6:44 बजे, तेरहवां 15 अप्रैल – सुबह 4:20 बजे – शाम 6:44 बजे, चौदहवां 16 अप्रैल – सुबह 4.19 बजे – शाम 6:44 बजे, पंद्रहवां 17 अप्रैल – सुबह 4:18 बजे – शाम 6:44 बजे, सोलहवां 18 अप्रैल – सुबह 4:17 बजे – शाम 6:45 बजे, सत्रहवां 19 अप्रैल – सुबह 4.16 बजे – शाम 6:46 बजे,अट्ठारहवां 20 अप्रैल – सुबह 4:15 बजे – शाम 6:46 बजे, उन्नीसवां 21 अप्रैल – सुबह 4:14 बजे – शाम 6:47 बजे, बीसवां 22 अप्रैल – सुबह 4:12 बजे – शाम 6:47 बजे, इक्सीसवां 23 अप्रैल – सुबह 4:12 बजे – शाम 6:48 बजे, बाइसवां 24 अप्रैल – सुबह 4:11 बजे – शाम 6:49 बजे, तेईसवां 25 अप्रैल – सुबह 4:10 बजे – शाम 6.49 बजे, चौबीसवां 26 अप्रैल – सुबह 4:09 बजे – शाम 6:50 बजे, पच्चीसवां 27 अप्रैल – सुबह 4:08 बजे – शाम 6:50 बजे, छब्बीसवां 28 अप्रैल – सुबह 4:07 बजे – शाम 6:50 बजे, सत्ताईसवां 29 अप्रैल – सुबह 4:06 बजे – शाम 6:51 बजे, अठ्ठाइसवां 30 अप्रैल – सुबह 4:05 बजे – शाम 6:51 बजे, उन्तीसवां 01 मई – सुबह 4:04 बजे – शाम 6:52 बजे, तीसवां 02 मई – सुबह 4:02 बजे – शाम 6:53 बजे रहेगा।।
बरेली से कपिल यादव
