बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर नवागत बीईओ कुमारी प्रियांशी सक्सेना का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बही पूर्व बीईओ बबिता सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। बबिता सिंह काफी लंबे समय से यहां पर तैनात थी। उनका सरल स्वभाव मधुर भाषा से सभी स्कूल वाले प्रभावित थे। उन्होंने अपने कार्यकाल मे फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक का प्रदेश स्तर मे नाम रोशन किया। उन्होंने एक अच्छे अधिकारी की तरह समन्वय का व्यवहार रखते हुए कार्य किया। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहे। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सक्सेना, संरक्षक दिनेश पांडे, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सचिव केसी शर्मा, शिक्षक राहुल यदुवंशी, संदीप गुप्ता आदि ने दोनों अधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया है।।
बरेली से कपिल यादव
