मध्यप्रदेश/ भिंड- पुलिस अधीक्षक प्रशान्त खरे के निर्देशन में जिले में फरार इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अमायन थानाप्रभारी यतेन्द्र सिंह भदौरिया को दो हजार रूपये के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। ज्ञात रहे कि थाना अमायन के अ.क्र. 30/17 धारा 307, 34 आईपीसी में फरार आरोपी संजीव सिंह पुत्र शिवराज सिंह पवैया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अडोखर हाल रंजना नगर भिंड को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा दो हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त इनामी आरोपी को पकड़ने में अमायन थानाप्रभारी उप निरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक अशोक शर्मा, आरक्षकों में योगेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, अजीत, आरक्षक चालक शिवकुमार शर्मा की सराहनीय भूमिका रहीं हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त इनामी आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही गई है।
– मोनू कुशवाह न्यूज भिंड