अधिवक्ताओं को कैशलेस इलाज की घोषणा से खुशी, यशेंद्र बोले- वर्षों का संघर्ष लाया रंग

बरेली। प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर अधिवक्ताओं में खुशी है। जिला न्यायालय के अधिवक्ता यशेंद्र सिंह ने कहा कि वर्षों से किए जा रहे संघर्ष और प्रयासों का परिणाम अब सामने आया है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 2019 को अधिवक्ताओं मुनीश कुमार, जय प्रकाश, धारा सिंह, अंगन सिंह और संजय अग्रवाल के साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से देकर अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना का लाभ देने की मांग की थी। इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने भी उनके सुझाव को रिकॉर्ड मे लेने की जानकारी दी थी। यशेंद्र सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ऑनलाइन कांफ्रेंस में भी उन्होंने अधिवक्ताओं को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। एडवोकेट यशेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना में अधिवक्ताओं के आश्रित माता-पिता, पत्नी और बच्चों को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पूरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *