अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारियां की अफसरों ने परखी मुस्तैदी

बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जाट रेजीमेंट केंद्र में 14 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित भर्ती रैली के संबंध में बृहस्पतिवार को जाट रेजीमेंट केंद्र सभागार में बैठक के दौरान व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी, सेना भर्ती कार्यालय से निदेशक रजनीश अय्यर, सूबेदार अनिल कुमार, नायब सूबेदार संजय कुमार, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल व अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, अस्थायी शौचालय, विश्राम स्थल, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात सुचारू रखने के इंतजाम परखे। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, नगर विकास को स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी सौंपी। भर्ती रैली में बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने, आवश्यक दस्तावेज साथ लाने, अफवाह और दलालों से बचने की अपील है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *