अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष बने कुमुद पांडे

बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला स्तरीय बैठक मंडल महामंत्री अरुण शुक्ला के सभागार स्थित गांधीपुरम फेस 2 निकट सीएनजी पंप में हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए कुमुद केशव पांडे को जिला उपाध्यक्ष व मुकेश पांडे को तहसील मीरगंज का अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय व प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं मनोनयन पत्र वितरण किए। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि आगामी पावन सावन माह में पूरे जिले के सभी मंदिरों के पुजारियों का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बरेली ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान से सम्मानित करेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, महेश चंद्र शर्मा, अरुण शुक्ला, अजय उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा, आरपी उपाध्याय, वचन सारस्वत, प्रमोद उपाध्याय, मोहिनी मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, योगेश शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *