Breaking News

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने पत्रकारो के लिए आवासीय योजना की घोषणा का किया स्वागत

*पत्रकारो को सरकारी योजना के लाभ के लिए मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

सहारनपुुर – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकारों के लिए आवासीय योजना लाए जाने की घोषणा का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने स्वागत किया है और कहां है कि पत्रकारो के लिए आवासीय योजना को लाए जाने के बाद पत्रकारों की जीवन शैली में बदलाव आएगा क्योकि प्रदेश में बड़ी संख्या में पत्रकार न्यूनतम संसाधनों के कारण बड़ी संख्या में पत्रकारो के पास छत नही है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पत्रकार न्यूनतम संसाधनों में विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए लोक कल्याण का लक्ष्य लेकर काम करते हैं, और कोरोना काल में ऐसे ही लोक कल्याण का लक्ष्य लेकर काम करते हुए पत्रकारो ने समाज को जागरूक किया और व्यवस्था की कमियों को सकारात्मक भाव के साथ प्रगट करते हुए कॅरोना संक्रमण से उत्तर प्रदेश के पत्रकार अपना जीवन गवा चुके हैं। अभापसुस के राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रतापनारायण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिवंगत पत्रकारों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिए जाने की घोषणा पर भी साधुवाद व्यक्त किया है उन्होंने कहा है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों जिस तरीके से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहयोग राशि सरकार की और से प्रदान की है वह भी स्वागत योग्य है।उन्होंने बताया कि 54 पत्रकार परिवार इस लाभ से वँचित रह गए थे जिन्हें मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने पुनः दस दस लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है और पत्रकारों को आवास योजना का लाभ दिलाने का सँकल्प व्यक्त किया है।इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार मनसब अली परवेज, जिला महासचिव मास्टर विरेंद्र कुमार,धीरसिंह कश्यप, रवि कश्यप,अजय अग्रवाल, मास्टर मुमताज अली,आबाद अली, रियाज अहमद,कुलदीप कश्यप, अहसन प्रवेज,मँथन चौधरी ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा की सराहना की है।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *