क्योलाड़िया, बरेली। जनपद के थाना क्योलाड़िया क्षेत्र मे शराब के नशे में धुत एक युवक ने डायल 112 पुलिस को अपने साथ गाली गलौज करने की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। जिससे गुस्साए युवक ने पीआरवी टीम को जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। और खेतों की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। घटना की रिपोर्ट थाना क्योलड़िया में दर्ज की गई है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव नौगमा भगवन्तंपुर गांव के विवेक कुमार ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि गांव के सोमपाल उससे गाली गलौज कर रहे हैं। सूचना पर पीआरवी संख्या 6855 मौके पर पहुंची। जिसपर पुलिस कर्मी धर्मेंद्र पाल, पिंकू लाल व सचिन कुमार तैनात थे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की तो ग्रामीणों ने बताया कि कालर शराब के नशे में धुत होकर ग्रामीणों को ही गाली दे रहा था। पीआरवी टीम उससे पूछताछ की तो उसने पुलिस कर्मियों को ही जान से मारने की धमकी दी और पुलिस की गाड़ी के ऊपर पत्थर फेंक कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पीआरबी टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। पीअरीवी टीम की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। घटना की रिपोर्ट पीआरवी के चालक धर्मेन्द्र पाल की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई है।।
बरेली से कपिल यादव
