मौलाना तौकीर समेत 94 आरोपियों पर कसने जा रहा शिकंजा, पैरवी के लिए लगाई गई विशेष टीम

बरेली। उपद्रव के मुख्य आरोपित मौलाना तौकीर रजा समेत 94 आरोपितों के विरुद्ध सभी मुकदमों मे चार्जशीट लग चुकी है। ऐसे मे अब पुलिस इस केस मे जल्द से जल्द ट्रायल कराने की तैयारी में है जिससे आरोपितों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। कोर्ट मे ट्रायल जल्दी शुरू हो इसके लिए एक विशेष टीम लगाई है जो सभी साक्ष्य एकत्र कर पैरवी करेगी। 26 सितंबर को कानपुर के आइ लव मुहम्मद प्रकरण की आड़ मे मौलाना तौकीर रजा ने शहर में उपद्रव कराया था। हजारों की संख्या में उपद्रवियों ने न सिर्फ पुलिस पर हमला किया। बल्कि, शहर में तोड़फोड़ भी की गई थी। पूरे शहर को हिंसा की आग मे झोंकने की तैयारी थी। इसके लिए आरोपितों ने पेट्रोल, एसिड बम भी तैयार किए थे। इन्हीं सब से पुलिस पर हमला भी किया गया था। आरोपितों ने बहेड़ी से असलहा की खेप भी मंगवाई थी। जिससे पुलिस पर फायरिंग की गई और कई सिपाही चोटिल हुए थे। मौके पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, और फिर लाठी चार्ज किया। स्थिति यह थी कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एसएसपी अनुराग को भी लाठी चार्ज करनी पड़ी थी। किसी तरह से उपद्रवियों पर काबू पाने के बाद पुलिस ने करीब तीन हजार लोगों के विरुद्ध पांच थानों में 10 प्राथमिकी लिखी थी। इसमें करीब 125 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने जब ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां शुरू की तो दो दिनों के भीतर पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 94 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मौलाना के जिले की जेल में रहने पर हिंसा और भड़क सकती है इसलिए उसे उसी 27 सितंबर को ही फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। सभी 10 मुकदमों में से दो प्रमुख मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई जो अब इंस्पेक्टर संजय धीर कर रहे हैं। पुलिस ने सभी 10 मुकदमों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पार्ट चार्जशीट लगना अभी बाकी है। ऐसे में अब उपद्रवियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके इसके लिए पुलिस ने एक विशेष टीम लगाई है जो सभी आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर कोर्ट में उनकी पैरवी करेगी। ताकि, आरोपितों को जल्द से जल्द सजा मिले।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *