मुख्यमंत्री जीआईसी मे पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली का संशोधित कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके तहत अब मुख्यमंत्री जीआईसी ऑडिटोरियम में पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। सीएम योगी मंगलवार दोपहर 12:20 बजे रामपुर से बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से 12:25 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:35 से 12:50 बजे तक जीआईसी ऑडिटोरियम में कथा वाचक स्वर्गीय पंडित राधेश्याम की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से 1:00 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 1:30 से 3:00 बजे तक मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।3:00 बजे नगर निगम के 51 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 3:15 से 4:15 बजे तक बरेली जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम 4:15 बजे सर्किट हाउस से त्रिशूल एयरबेस के लिए रवाना होंगे। वहां से मुख्यमंत्री 4:30 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *