राजस्थान/बाड़मेर- जे.एस.डब्ल्यू फाउंडेशन के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भादरेश में उन्नत मेडिकल लेबोरेटरी का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर, बाड़मेर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने फीता काटकर आधुनिक मेडिकल लेबोरेटरी का शुभारम्भ किया। समारोह में विजय चिंताला जे.एस.डब्ल्यू एनर्जी ने अध्यक्षता की, जबकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाड़मेर डॉ. विष्णुराम बिश्नोई, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाड़मेर डॉ. महिपाल सिंह सोढा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सरपंच, ग्राम पंचायत भादरेस एवं भादरेस गांव के गणमान्य ग्रामवासियों द्वारा पधारे हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्नत मेडिकल लेबोरेटरी के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को विभिन्न जांच सुविधाएं आधुनिक तकनीक के साथ अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी।भाद्रेश गाँव के भामाशाह अक्षय दान भाद्रेश द्वारा जे.एस.डब्ल्यू फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई।
स्मरण रहे की विकास हुआ है की विनाश ये कहना बहुत मुश्किल है वैसे बाड़मेर जिले के भाद्रेश गाँव में जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड का पावर प्लांट 2007 में हुए समझौते के बाद स्थापित होना शुरू हुआ था और इसके पहले चरण में आठ इकाइयाँ का निर्माण कार्य 2013 में पूरा हुआ था। दो दशकों से क्षेत्र में करोड़ों अरबों रुपयों की खनिज पदार्थों से अथाह खजाना भरने के बावजूद आज गाँव के आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त सरकारी अस्पताल में बहुत बड़ी सौगात देकर सफलता का झंडा बुलंद किया है। गाँव के लोगों ने कहा कि प्लांट लगाने से पहले गाँव में बहुत खुशहाली थीं और दो दशकों से क्षेत्र के हजारों लोगों को अनेक तरह की बिमारियों के ईलाज करवाने के लिए बाड़मेर जोधपुर और गुजरात तक जाना पड़ता है, साथ ही गाँव में मूलभूत समस्याओं का भारी अभाव है इनके कारण क्षेत्र के लोगों को कईं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
— राजस्थान से राजूचारण
