बरेली। टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से कन्यादान योजना के छह लाभार्थियों को शुक्रवार को बीएसए डॉ विनीता ने चेक प्रदान किए। इस अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी के जितेन्द्र पाल सिंह और भोजीपुरा के डॉ शमीम अहमद, मानवेंद्र यादव (क्यारा), जमील अहमद (दमखोदा), ज्ञानेंद्र पांडे (मीरगंज), बादशाह (भुता), फरहा समर (नवाबगंज), स्नेह लता (फरीदपुर) सहित कुल 6 शिक्षकों को कन्यादान योजना के अंतर्गत चेक प्रदान किए। प्रांतीय मीडिया प्रभारी नरेंद्र प्रताप गंगवार, प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी जितेंद्र मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष अनुज वीर गंगवार,योजना प्रभारी हरीश गंगवार, ने योजना के बारे में बताया। यहां मो. फारुक , चित्रसेन गंगवार, सौरभ गुप्ता, नवल किशोर, लखमी चंद्र अहेरिया आदि मौजूद रहे। कन्यादान चेक वितरण के अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुज वीर गंगवार, जिला कन्यादान योजना प्रभारी हरीश गंगवार, मोनिका गौतम, सपना खन्ना, दीपाली सक्सेना सहित सभी ब्लॉक के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
