स्वगणना के पहले दिन तीन हजार से ज्यादा लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

बरेली। शहर मे जनगणना-2027 के तहत शुक्रवार से स्वगणना अभियान की शुरुआत हो गई। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पोर्टल पर स्वयं गणना कर लोगों को जागरूक किया। पहले दिन ही 3 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना पूरी कर ली। मेयर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्षदों और कर्मचारियों को पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय ने बताया कि प्रदेश में 21 मई 2026 तक आम लोग स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना के सुचारू और गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए कार्मिकों को कैस्केड मॉडल के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि स्व-गणना अभियान को गति देने के लिए 300 लोगों की टीमों को लगाया गया है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *