नीट री-एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्र पर छात्रा की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बरेली। रविवार को आयोजित NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा (री-एग्जाम) के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब बरेली कॉलेज परिसर स्थित ब्लॉक-ई परीक्षा केंद्र पर एक महिला परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन वहां तैनात अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। राहत की बात यह है कि समय पर इलाज मिलने से छात्रा की हालत अब स्थिर है। जानकारी के मुताबिक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशी नगर निवासी छात्रा तन्वी बरेली कॉलेज के ब्लॉक-ई में परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। स्थिति को देखते हुए केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों ने बिना कोई देरी किए उसे रामपुर गार्डन स्थित धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार, डॉक्टरों की निगरानी में छात्रा का उपचार किया गया है और अब वह पूरी तरह से खतरे से बाहर है। घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को भी दे दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने की घटना से परीक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। केंद्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और अन्य सभी परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से अपनी परीक्षा पूरी की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *