आंवला इफको मे श्रमिकों ने मनाया मई दिवस, भमोरा मे शिकागो शहीद श्रमिकों को दी श्रद्धांजलि

आंवला, बरेली। इफको आंवला इम्पाईज यूनियन ने मई दिवस मे हुई संगोष्ठी में श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। इफको प्लांट की कैंटीन मे हुए कार्यक्रम में मई दिवस पर कर्मचारी एकत्र हुए। यूनियन अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि कामगार साथी, श्रमिक और कर्मचारी इफको की प्रगति में एकजुट होकर संगठित रहे। उनके हित की आवाज उठाने, समय समय पर उनकी मांगों को प्रबंधन से पूरा करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। मुख्य वक्ता महामंत्री गजेन्द्र सिंह गंगवार ने कहा कि श्रमिकों के हक की लड़ाई और न्याय, यूनियन की पहली प्राथमिकता है। श्रमिकों से जुड़ी तमाम समस्यायें प्रबंधन के सामने रखी जाती है। भविष्य में भी यूनियन कर्मचारियों के उन मुद्दों को उठाती रहेगी। संगोष्ठी पर शिकागो में शहीद हुए श्रमिकों की याद में श्रद्धांजलि दी गई। श्रमिक कार्यालय पर इफको वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान एवं उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन निधि मूर्ति की उपस्थित मे झंडा फहराया गया। संयंत्र में कार्य करने वाले कर्मियों को इफको आंवला कर्मचारी संघ ने भी सम्मानित किया। भमोरा में शिकागो शहीद श्रमिकों को दी श्रद्धांजलि : भमोरा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले हुए कार्यक्रम में शिकागो शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र मेहता मौजूद रहे। इस दौरान शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मजदूरों के अधिकारों, उनके हितों की सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी हुई। ग्राम प्रधान भमोरा भगवान दास गौरव, इफको यूनियन से राजेंद्र, रामप्रकाश, इसरार, हरपाल, ऋषिपाल, सूरजपाल वाल्मीकि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *