बरेली। जिला अस्पताल परिसर मे बर्न वार्ड के पास स्थित रैन बसेरा मे शुक्रवार दोपहर आग लगने से पुराना सामान जल गया। स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय जिला अस्पताल में ऑर्थो मेल मेडिकल वार्ड के नजदीक बने रैन बसेरा के पास से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने पहले ही अस्पताल के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने पानी डालकर काफी हद तक काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर रैन बसेरा में रखे पुराने गद्दे और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है। अस्पताल के एडीएसआईसी आरसी दीक्षित ने बताया कि रैन बसेरा मे केवल अनुपयोगी और पुराना सामान रखा था, जिससे कोई बड़ी क्षति नही हुई है।।
बरेली से कपिल यादव
