अघोषित कटौती से परेशान ग्रामीणो ने किया बिजली घर का घेराव

भमोरा, बरेली। दस दिन पूर्व आई आंधी के बाद से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था और अघोषित कटौती से परेशान घिलौरा के ग्रामीणों ने बल्लिया उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया। शुक्रवार को घिलौरा के सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में 12 से अधिक लोग बल्लिया उप विद्युत केंद्र पहुंचे। आरोप लगाया कि 10 दिन पहले आयी आंधी से उनके गांव की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। जिसे धीरे-धीरे चालू किया गया है। गर्मी बढ़ने पर दिन-रात मिलाकर मात्र 5-6 घंटे बिजली दी जाती है। अघोषित कटौती की जा रही है, भीषण गर्मी में दिन तो वह इधर-उधर बैठकर गुजार लेते है लेकिन रात में बिजली न मिलने से बड़ी परेशानी होती है। अनूप कुमार शर्मा, विनोद, प्रेम राठौर, आकाश, आलोक, प्रताप सिंह, बाबू, मोहित, राजपाल आदि ने ज्ञापन भी सौंपा है। खराब बिजली व्यवस्था ठीक करने का काम किया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *