63 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र की पुलिस ने 63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार को चौकी प्रभारी आदेश कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार,विक्की सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रहपुरा अंडरपास हाईवे के पास रबर फैक्ट्री के मैदान में एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और हसीन पुत्र मजीदुल्ला, निवासी मोहल्ला सराय नई बस्ती, वार्ड नंबर-8, कस्बा एवं थाना फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *