170 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 170 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात यह कार्रवाई की। पीसी स्कूल से आगे एक खाली मैदान में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां से जुनैद और तोहिद को पकड़ा गया। जुनैद के पास से 100 ग्राम और तोहिद के पास से 70 ग्राम स्मैक मिली। दोनों जिले के ही कस्बा शाही के मोहल्ला बलीनगर के निवासी है। पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली थी कि दो व्यक्ति खाली मैदान में मादक पदार्थ बेचने के लिए मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 170 ग्राम स्मैक बरामद हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *