बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के सरजू ढाबा कट के पास हाईवे पर दो दिन पूर्व घायल साइकिल सवार की सोमवार शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव ठिरिया खेतल निवासी 50 वर्षीय लालाराम दिवाकर पुत्र मैकूलाल शनिवार को बैंक से रुपये निकाल कर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से साइकिल से गांव लौट रहे थे। सरजू ढाबा कट पर रोड पार करते समय बरेली की ओर से आई बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार शाम उनकी मौत हो गई। लालाराम की दो पुत्री राजनी और सीमा एवं दो पुत्र राहुल और हिमांशु है। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव
