पत्नी से विवाद होने पर टावर पर चढ़ा पति, पुलिस को समझाने पर नीचे उतरा

शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र की चौकी बंजरिया के गांव बुझिया मे पत्नी से विवाद और मायके जाने से नाराज पति मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाया, इसके बाद युवक नीचे उतर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को गांव बुझिया निवासी धर्मेंद्र उर्फ बॉबी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया। महिला भाई के साथ अपने मायके बहेड़ी के गांव जाम चली गई। जिससे नाराज होकर धर्मेंद्र टावर पर चढ़ गया। कुछ ग्रामीणों ने युवक के टावर पर चढ़ने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर बंजरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाया। पुलिस के आश्वासन के बाद युवक टावर से नीचे उतरा। उसके नीचे उतरने पर पुलिस व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र शराब का आदी है। पत्नी से हुए विवाद और उसके मायके जाने पर वह टावर पर चढ़ गया था। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया पुलिस के समझाने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *