बरेली। शहर के आलोक नगर कॉलोनी मे रहने वाले आशीष यादव अब सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगे। शनिवार को देहरादूर स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) मे 158वीं पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी में स्टार लगने के बाद भारतीय सेना में कमीशंड अफसर बने।आयकर विभाग में कार्यरत बहन नमिता के मुताबिक आशीष ने वर्ष 2020 में एनडीए परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। तीसरे प्रयास में एनडीए में चयनित हुए। पहले प्रयास में कोचिंग की पर दूसरे और तीसरे प्रयास में सेल्फ स्टडी की। मूलरूप से बदायूं दातागंज के गांव बेलाडांडी निवासी पिता बूंदपाल सेना में कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी तमन्ना थी कि पिता जिस पद से सेवानिवृत्त हुए उसी पद से बेटा कॅरिअर शुरू करें। बेटे की बेहतर पढाई के लिए वह आलोक नगर में रहने लगे। केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स से पढ़ाई की। 10वीं, 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक थे। शनिवार को 148वीं सेरेमनी में बेटे के कंधे पर स्टार लगाते हुए पिता की आंखे नम और सीना गर्व से भरा हुआ था। परेड के बाद आशीष और उनके परिजन को कॉल कर बदायूं, बरेली के करीबियों ने खुशी जाहिर की।।
बरेली से कपिल यादव
