सुरक्षित मातृत्व स्वस्थ माँ एवं स्वस्थ शिशु की आधारशिला” : डॉ कमला वर्मा

राजस्थान/बाड़मेर- राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, बाड़मेर राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, बाड़मेर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष ए एन सी जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल सित्तर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप एवं अन्य आवश्यक जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, सुरक्षित मातृत्व संबंधी परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों एवं फॉलोअप की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में विभागाध्यक्ष डॉ. कमला वर्मा, डॉ. सवाई खत्री एवं उनकी चिकित्सकों की टीम तथा नर्सिंग स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, संतुलित पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *