सीबीगंज आईटीआई मे कौशल विकास प्रदर्शनी, युवाओं ने हुनर दिखाया

सीबीगंज, बरेली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सीबीगंज में एक कौशल विकास प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) के तहत प्रशिक्षित युवाओं ने कौशल प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने संवाद, गीत और नाटक के माध्यम से कौशल विकास योजनाओं के महत्व को भी प्रस्तुत किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अवनीश कुमार और एमआईएस मैनेजर रूद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया, जिससे उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन मिल सके। मुख्य अतिथि डॉ. डी.सी. वर्मा ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को अपने कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय पाल सिंह ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *