बरेली- आज प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने शिक्षाविदों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया।भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में बताया.. उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल एडवोकेट के साथ आज राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार के हॉटमैन स्कूल स्थित निवास गंगापुरम पर पहुंचे पुराने क्षेत्र के सम्मानित शिक्षकों विशेष रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक डॉक्टर लाल बहादुर गंगवार तथा केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा इको क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार शर्मा पूर्व शिक्षक विधायक प्रत्याशी प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र कुमार गंगवार जयनारायण इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रमेश चंद शर्मा एवं भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिक्षक राहुल यदुवंशी. नगर क्षेत्र के अध्यापक अनुज सक्सेना एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुए समाज सेवी कृष्ण स्वरूप सक्सेना तथा कार्यक्रम अधिकारी आकाशवाणी बरेली से सेवानिवृत मंसाराम यदुवंशी सुरेंद्र सक्सेना तरुण गंगवार विशेष रूप से यज्ञ पुरुष सभासद पंडित हरिओम गौतम. सीमा गंगवार को प्रशस्ति पत्र फूल मालाओं एवं शाल उड़ाकर अभिनंदन किया. वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया एवं उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा समाज के इन प्रबुद्ध नागरिकों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए.
प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने शिक्षाविदों तथा समाजसेवियों को किया सम्मानित किया
