बरेली। जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी महिला सभा ने एकजुट होकर बुधवार को नावल्टी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने मेलोडी खाओ और बढ़ती महंगाई, महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी भूल जाओ के नारे लगाए और मेलोडी टॉफी भी बांटी। महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता एवं महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी के नेतृत्व में सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता को महंगाई तथा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक किया। महिला कार्यकर्ताओं ने एक ही लय में मैलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ, मैलोडी खाओ, सिलेंडर की मूल्य वृद्धि भूल जाओ, मैलोडी खाओ, डीजल की मूल्य वृद्धि भूल जाओ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मेलोडी टॉफी वितरित की। जिलाध्यक्ष स्मिता ने कहा कि आज गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। महिलाएं घर चलाने में परेशान हैं लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। युवाओं को रोजगार नही मिल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। युवाओं को रोजगार नही मिल रहा और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश महासचिव महिला सभा भारती चौहान, महानगर उपाध्यक्ष समयून खान, जैनब फातिमा, शशि चन्द्रा, ममता सागर, निष्ठा पटेल, मंजू यादव, रेखा, नीलम, शिवाना, शैलजा कनौजिया, सैय्यद शाहीन, फरहीन व शबाना थी।।
बरेली से कपिल यादव
