राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने बरेली मे खोला कार्यालय, जनहित के मुद्दे उठाएगा

बरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने रविवार को बदायूं रोड स्थित सत्यम पैलेस मे अपने नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संगठन ने बूथ स्तर तक विस्तार और जनहित व सामाजिक न्याय के मुद्दों को उठाने की अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की। शुभारंभ ब्रजक्षेत्र प्रभारी अजय शर्मा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि सत्येंद्र शर्मा की उपस्थिति में समारोह की शुरुआत अमर शहीद भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके सामाजिक संघर्ष और जनसेवा के योगदान को याद किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयेंद्र मिश्रा का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि जिले में संगठन को अधिक सक्रिय बनाना आवश्यक है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। संगठन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। कार्यक्रम मे लगभग 450 लोग उपस्थित रहे। जिला संरक्षक प्रमोद उपाध्याय, मंडल प्रभारी सचिन शर्मा और संस्थापक सदस्य केशव शंखधर सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *