मंदिर परिसर मे शरारती तत्वों ने फेंके मांस के अवशेष, गांव मे तनाव

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव घंघोरा पिपरिया मे खुराफातियों ने शिव मंदिर परिसर में बकरे के मांस के अवशेष फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की है। इससे गांव मे तनाव व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। भोजीपुरा के गांव घंघोरा पिपरिया में शुक्रवार की रात में खुराफातियों ने बकरे के मांस के अवशेषों को प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की है। शनिवार सुबह गांव के लोग शिव मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो वहां मंदिर परिसर में मांस के अवशेष पड़े देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह एसएसआई तेजपाल सिंह भारी संख्या में फोर्स को लेकर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आला अधिकारियों को सूचना दे दी। सूचना पर सीओ हाइवे घंघोरा पिपरिया पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर सनातन समाज के लोगों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन सिंह यादव अन्य कार्यकर्ताओं की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि घटना का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *