बिहार के मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पंकज राजपूत गिरफ्तार

बरेली। मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के मामले में जीआरपी ने मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान चौकी लाल बाग निवासी पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ मे आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मोबाइल फोन चोरी को लेकर ट्रेन में मौलाना से उसका झगड़ा हुआ था। उसी दौरान उसने मौलाना को धक्का दे दिया था। मौलाना तौसीफ रजा का शव 27 अप्रैल को सुबह सात बजे कैंट थाना क्षेत्र में पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर मिला था। वह उर्स-ए-ताजुश्शरिया मे शामिल होकर 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन से किशनगंज लौट रहे थे। चार मई को उनकी पत्नी तबस्सुम ने बरेली आकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान योगनगरी, ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन के कोच नंबर आठ, नौ और 10 के करीब 200 यात्रियों से पीएनआर नंबर के आधार पर पूछताछ की गई। सर्विलांस की मदद भी ली गई। इसके आधार पर शनिवार दोपहर पंकज राजपूत को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इस मामले का कोई प्रत्यक्षदर्शी नही है।Uपूछताछ के दौरान मुजफ्फरपुर निवासी अभिषेक पांडेय नाम के यात्री ने यह भी बताया है कि मौलाना चलती ट्रेन से खुद ही कूदे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी पंकज ने पूछताछ में बताया कि 26 अप्रैल को वह अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने बरेली आ रहा था। मुरादाबाद में उसने शराब पी थी। नशे में होने के कारण बरेली जंक्शन का उसे पता नहीं लगा और वह ट्रेन से उतर नही सका।बरेली जंक्शन से मौलाना ट्रेन में सवार हुआ। इसी दौरान पंकज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसी को लेकर उसकी मौलाना से झड़प हो गई। सोमवार को किशनगंज से मौलाना का पत्नी तबस्सुम और भाई समेत अन्य परिजन भी जीआरपी थाने पहुंचे। खुलासे पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डॉ. मेहंदी हसन, शमीम अहमद, मोइन खान, कौसर अली, शाईबुद्दीन रजवी, सय्यद इकरार अली, फरहान रजा, मौलाना रहबर, अदनान हसन और सय्यद दानिश हुसैन समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और वारदात में शामिल संभावित सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *