जिलों में जिलाधिकारी वैसे ही गावों में हल्काधीश अपना कर्तव्य ईमानदारी से निर्वाह करना : सुशील कुमार यादव

राजस्थान/बाड़मेर- सिवाना पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र बालोतरा जिले के नवनियुक्त पटवारियों ने छ: महिने का प्रशिक्षण प्रधानाध्यापक ललित चारण, नायब तहसीलदार सुश्री नीलम कंवर राठौड़, जोगाराम चौधरी, ऑफिस कानूनगो कमलेश जांगिड़, भू अभिलेख निरीक्षक, मगाराम पुंसल पटवारी भोमाराम द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सिवाना में नव प्रशिक्षु पटवारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान तथा सिवाना उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने सभी नव नियुक्त पटवारियों को बधाई दी और उनके प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने पटवारियों को ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजन में विश्वास कायम करने की नसीहत दी।

एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान ने सभी संभागियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपखण्ड अधिकारी सिवाना सुरेंद्र सिंह खंगारोत ने पटवारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के साथ ही किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और आमजन की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आह्वान किया। सभी प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन और प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ समारोह संपन्न हुआ। सभी नव प्रशिक्षु पटवारियों ने अपने- अपने आवंटित क्षेत्रों में पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से सेवा देने का संकल्प लिया।

बाड़मेर भौलिये री कृपा मार्ग निवासी रविन्द्र चारण एवं भूपेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह राठौड़,धनराज दईयाल , अनिल कुमार सहित चार पाचं दर्जन अन्य पटवारियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान एवं एसडीएम सुरेंद्र सिंह खंगारोत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने रवींद्र चारण की कार्यकुशलता और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ट्रेनिंग पूरी होने के पश्चात रवींद्र चारण को उपखंड धोरीमन्ना की ग्राम पंचायत चैनपुरा में नई नियुक्ति मिली है। इस उपलब्धि के साथ ही प्रथम पदस्थापना की खबर मिलते ही उनके परिवारजनों और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

रवींद्र के गाँव मूहड़ो की ढाणी में अम्बा दान, कुम्पदान चारण, बाड़मेर के वरिष्ठ पत्रकार पिताजी राजू चारण , दलपत दान,कैलाश दान,लक्ष्मण दान चारण, विक्रम चारण, मनोज दान, कुमेर दान, गौरव, मांगी दान, हिम्मत, उमेश, वीठूवास सोमेसर तहसील शेरगढ़ के मामा प्रभुदान, तेजदान, कैलाशदान, शम्भुदान, बालुदान एवं लक्ष्मणदान, मयंक चारण, स्वरुप चारण बारहठ परिवार ने उनकी सफलता पर अत्यंत गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएँ की। परिजनों और आस पड़ोस के शुभचिंतकों ने रवींद्र चारण को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा कीं।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *