बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत के नाले से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भी बारिश में गलियों में पानी भर गया। हजारों का नुकसान होने के कारण दुकानदारों में नगर पंचायत के प्रति रोष व्याप्त है। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में मंगलवार को आधे घंटे की मूसलाधार बारिश में लोधीनगर चौराहा से स्टेशन रोड क्षेत्र की कई दुकानों में पानी भर गया। दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान नाले का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसका निर्माण समय पर नहीं हुआ। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद दीक्षा मोबाइल, सैनिक किराना स्टोर, जेके टेलीकॉम, चौहान डेयरी, सोमेश जनसेवा केंद्र समेत, शेखू सिंह और जितेंद्र आर्यन ठाकुर की दुकानों में पानी भर गया। जिससे हजारों का नुकसान होने के कारण दुकानदारों में रोष व्याप्त है।दुकानदारों ने फोन पर उपजिलाधिकारी मीरगंज से शिकायत की है। इसके अलावा सिंको वाली गली में भी जल भराव होने के कारण स्कूल से घर जाने के लिए बच्चों को जल के अंदर से होकर जाना पड़ा।इस दौरान उनकी ड्रेस और किताबों का बैग जल में भींग गए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया क्षतिग्रस्त नाले का निर्माण कराया गया है। कुछ दुकानें सड़क से नीची ऐसे में पानी भरने की संभावना रहती है।।
बरेली से कपिल यादव
