सेंथल। कस्बे के राहुल गुप्ता उर्फ मोनू बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए बुधवार को रवाना हो गए। इससे पूर्व कस्बे के श्री राधाकृष्ण ठाकुरद्वारा मन्दिर मे भगवान शिव का जलाभिषेक व विधि विधान से पूजा अर्चना की गयीं। बाद में लोगों ने उन्हें फूल माला पहना कर रवाना किया इसमें राकेश चन्द्र गुप्ता, पंडित सुबोध शर्मा, पंडित घनश्याम दास शर्मा, उमाकांत जोशी, राजीव गुप्ता, आयुष गुप्ता, पुनीत सक्सेना, विकास कश्यप, लव-कुश, नरेश आदि लोग मौजूद रहे। वही शहर के मढ़ीनाथ से 55 श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार दोपहर 2 बजे बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। डब्बल भटनागर के नेतृत्व मे यह लगातार 22वां वर्ष है। जब मंडल द्वारा अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तिलक लगाकर और शुभकामनाएं देकर श्रद्धालुओं को विदा किया। इस जत्थे मे राजबहादुर सक्सेना, राजीव शर्मा, राहुल सक्सेना, विपिन शर्मा, दिनेश गंगवार, सक्षम सक्सेना और रविंद्र पटेल सहित कुल 55 श्रद्धालु शामिल हैं। मंडल के सदस्यों ने बाबा बर्फानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की।।
बरेली से कपिल यादव
